ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फर्जी FMGE सर्टिफिकेट पर SOG की बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 56 views
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट पर SOG की बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राज्य में फर्जी FMGE सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल क्षेत्र में घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक साथ ०9 जिलों में 21 से अधिक टीमों के जरिए दबिश देकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह था, जो फर्जी FMGE प्रमाणपत्र के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप और मेडिकल रजिस्ट्रेशन दिलवाने का काम करता था। इस पूरे नेटवर्क में तत्कालीन राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) के रजिस्ट्रार की संलिप्तता भी सामने आई है।
जांच एजेंसियों के अनुसार अब तक 90 से अधिक संदिग्ध डॉक्टरों की पहचान की जा चुकी है। गिरोह द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी से 20 से 25 लाख रुपये तक की मोटी रकम वसूली जाती थी।
SOG ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube