बलरामपुर के भीकमपुर में भव्य सत चंडी महायज्ञ का आयोजन, 27 मार्च को होगा विशाल भंडारा
By Shubh Bhaskar ·
25 Mar 2026 ·
6 views
बलरामपुर के भीकमपुर में भव्य सत चंडी महायज्ञ का आयोजन, 27 मार्च को होगा विशाल भंडारा
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर |
जनपद बलरामपुर के ग्राम सभा भीखपुर में काली माता मंदिर परिसर में भव्य सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा। आयोजन के अंतिम दिन 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस महायज्ञ में अयोध्या धाम एवं वृंदावन धाम से पधारे संत महात्मा स्वामी बालकानंद जी महाराज और राजकुमार दास महाराज प्रमुख रूप से शामिल हैं, उन्हीं के द्वारा विधिवत हवन-यज्ञ के साथ-साथ प्रवचन का भी आयोजन किया जा रहा है। उनके प्रवचनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।
कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया, जो काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर कोड़री घाट तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
ग्रामवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भगवान दत्त पांडे उर्फ सेठ जी, राजेश कुमार पांडे सहित सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
भगवान दत्त पांडे ने बताया कि वे अपने ग्राम सभा के विकास और धार्मिक कार्यों में हमेशा सहयोग करते रहे हैं और आगे भी इसी प्रकार योगदान देते रहेंगे।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है।