ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

5 साल से फरार पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 21 views
5 साल से फरार पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिले की गंगरार पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ अवैध डोडाचूरा तस्करी मे 5 साल से फरार पांच हजार रूपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गंगरार सहित चार पुलिस थानों के तस्करी के मामले में वांछित हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान” ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थाना गंगरार पर पदस्थापित कानि. दिनेश, बाबुलाल, रामसिंह, गजेन्द्र व अमित की एक विशेष टीम गठित की गई। जानकारी अनुसार 27.08.2024 को गंगरार व साडास थाना पुलिस द्वारा साडास थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वाछित आरोपी शोभालाल सालवी पुत्र नन्दलाल सालवी निवासी त्रेष्टा थाना गंगरार के निवास रिहायशी मकान एवं बाडे पर दबिश दी गई तो आरोपी शोभालाल सालवी अपने साथियो के साथ क्रेटा कार व पिकअप को बाडे से बाहर निकाल कर ले जा रहा था कि पुलिस टीम द्वारा पिछा करने पर गांव मे बाहर दोनो गाडियो को छोडकर अन्धरे का फायदा उठा कर भाग गया। दोनो गाडियो की तलाशी ली गई तो क्रेटा कार में 17 कट्टो में कुल 326 किलो 22 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा एवं अवैध देशी पिस्टल मय चार राउण्ड के जब्त किया जाकर पुलिस थाना गंगरार पर एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में वांछित आरोपी शोभालाल पुत्र नन्दलाल सालवी निवासी त्रेष्टा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ़ की तलाश हेतु उसके निवास स्थान व सम्भावित ठिकाने चित्तौडगढ़, हमीरगढ़, मंगरोप, पुर, माण्डल व भीलवाडा पर मुखबीर तन्त्र के जरिये सुचना प्राप्त कर पांच हजार रुपये के ईनामी वांछित आरोपी शोभालाल सालवी को शारदा चौराहा के पास, पुलिस थाना गांधीनगर जिला भीलवाडा से गिरफतार करने में सफलता अर्जित की गई। अभियुक्त शोभालाल सालवी पिछले 5 वर्ष से वृत गंगरार सहित थाना साडास, बस्सी व हनुमानगढ़ जिले के रावतसर के 4 प्रकरणो मे वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी में भीलवाड़ा जिले के कानि. कुलदीप व बिल्लु जाट का भी योगदान रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube