ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कपासन में स्कॉर्पियो से 380 किलो अवैध डोडा चूरा जब्तः आरोपी फरार

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 19 views
कपासन में स्कॉर्पियो से 380 किलो अवैध डोडा चूरा जब्तः आरोपी फरार

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिले की कपासन थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 380 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई रामथली से शनि महाराज रोड पर की गई। पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने बैरिकेड तोड़कर भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक निजी वाहन को टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो का एक टायर टूट गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक और उसका साथी वाहन को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें 22 प्लास्टिक के कट्टों में 380.870 किलोग्राम अध कुचला अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत डोडा चूरा जब्त कर लिया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा को सौंपी गई है और अनुसंधान जारी है। यह कार्रवाई उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' का हिस्सा है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और डीवाईएसपी कपासन हरजी लाल यादव के निर्देशन में प्रशिक्षु आर.पी.एस. मनीष शर्मा और उनकी टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube