ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कार और टेंपो की आमने-सामने भीषण टक्कर, 17 लोग गंभीर घायल

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 25 views
कार और टेंपो की आमने-सामने भीषण टक्कर, 17 लोग गंभीर घायल

गोंडा। जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोंडा–उतरौला मार्ग पर धनौली गांव के पास इनोवा कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कुल 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय टेंपो में गोंडा, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के कई यात्री सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल मिश्र के अनुसार, सभी 17 घायलों का उपचार जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त इनोवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube