ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

निर्भय राम जी महाराज की छतरी पर 27 मार्च को भंडारा व रात्रि जागरण।

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 47 views
निर्भय राम जी महाराज की छतरी पर 27 मार्च को भंडारा व रात्रि जागरण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड में दादू पंथ पीठाधीश्वर अष्टम आचार्य श्री श्री 1008 श्री निर्भय दास जी महाराज की छतरी पर 19 मार्च से चल रहे नवरात्र महोत्सव का समापन 27 मार्च को श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर कन्या पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि में भजन जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
छतरी के चरण सेवक राजेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र महोत्सव का आयोजन संत नरेंद्र दास,संत सहदेव दास जी महाराज,चेतन दास महाराज एवं मंगल दास जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 27 मार्च को अंतिम दिन कन्या पूजन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। इसके साथ ही रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें राजगढ़ सहित गीजगढ़, रानापाड़ा और खानकी का बास की भजन मंडलियां भाग लेकर श्री दादू दयाल जी महाराज की लीलाओं का गुणगान करेंगी।
इस संबंध में आयोजित बैठक में ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज नीरज सौखिया,रजनीकांत पटेल, हरिनारायण शर्मा,गौठ कांति चंद भारद्वाज (भैरव घाटी), गोपाल सैनी,जगदीश सैनी, रामस्वरूप मिस्त्री एवं नरेश चौधरी, संस्कार सैन, राजू मीणा,रामस्वरूप मीणा उर्फ कैडया सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राजेश जोशी द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube