केंद्रीय विद्यालय को लेकर चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी।
By Shubh Bhaskar ·
27 Dec 2025 ·
74 views
केंद्रीय विद्यालय को लेकर चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ - राजगढ़ कस्बे में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर सम्पूर्ण कस्बा चौथे दिन भी बंद रहा। राजगढ़ के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, सब्जी मंडी पूर्णतया बंद रही। सुबह से ही हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग कांदोली बाईपास पर पहुंचने शुरू हो गये। राजगढ़ बंद को अनेक ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों तथा व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के कारण भूमि ना होने के कारण केन्द्रीय विद्यालय जो राजगढ़ में स्वीकृत हुआ था उसको रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि राजगढ़ क्षेत्र में अनेक जगहों पर केंद्रीय विद्यालय बनने के लिए भूमि उपलब्ध है। राजगढ़ विकास मंच के मुकेश जैमन ने बताया कि कारोठ स्थित कृषि उपज मंडी की जमीन पर केंद्रीय विद्यालय बन सकता है। राजगढ़ क्षेत्र में यदि केन्द्रीय विद्यालय बनेगा तो आसपास के क्षेत्र हजारों ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को लाभ मिलेगा।
*चौथे दिन कांदोली बाईपास पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोग*
केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग कांदोली बाईपास पर पहुंचे। जहां उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय को राजगढ़ में खोलने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीना ने प्रर्दशन में पहुंच कर समर्थन किया।