ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मंडी प्रशासन की अनदेखी से शौचालय बदहाल, किसान-व्यापारी परेशान।

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 8 views
मंडी प्रशासन की अनदेखी से शौचालय बदहाल, किसान-व्यापारी परेशान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर कृषि उपज मंडी परिसर में बने शौचालय प्रशासन की अनदेखी के चलते बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं। इन दिनों मंडी में सरसों की बंपर आवक हो रही है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने किसानों, आढ़तियों और पल्लेदारों की परेशानी बढ़ा दी है।
मंडी में व्यापार करने वाले लोगों का कहना है कि शौचालयों की हालत बेहद खराब है। कई शौचालयों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे उपयोग करने वाले लोगों में हादसे का भय बना रहता है। वहीं, किसी भी शौचालय में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण बदबू से हालात और भी दयनीय हो गए हैं।
किसानों ने बताया कि शौचालयों में लगी पानी की टंकियां और नल फिटिंग तक गायब हैं, जिससे उपयोग करना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आती है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी समिति मंडी टैक्स के नाम पर मोटी राशि वसूल रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुराने शौचालयों की मरम्मत और पानी की व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या मंडी समिति के अधिकारियों का यह दायित्व नहीं बनता कि वे मंडी परिसर की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराएं, ताकि किसानों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube