ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सेकंडरी परीक्षा में 96.17% अंक लाकर अंतिम बैरवा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 157 views
सेकंडरी परीक्षा में 96.17% अंक लाकर अंतिम बैरवा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- सेकंडरी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अलवर जिले की ग्राम पंचायत सालोली निवासी अंतिम बैरवा ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंतिम बैरवा, आशा सहयोगिनी श्रीमती फूल बाई बैरवा एवं श्री छोटेलाल बैरवा की पुत्री हैं।
बेटी की इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण बाल विकास उमा विद्यालय,सालोली के स्टाफ एवं परिवारजनों ने अंतिम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय अंतिम की कड़ी मेहनत,लगन और नियमित अध्ययन को दिया।
इस अवसर पर सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर माचाड़ी नवल बैरवा एवं ग्राम पंचायत सालोली के सरपंच रामसिंह मीणा ने अंतिम का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि अंतिम की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
ग्रामीणों ने भी अंतिम बैरवा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube