ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राम कथा में राम विवाह पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब- *डाॅं.सुरेश चंद शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 32 views
राम कथा में राम विवाह पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब- *डाॅं.सुरेश चंद शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर शहर में आयोजित राम कथा के दौरान राम विवाह प्रसंग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रसंग प्रारंभ हुआ, पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए।
इस पावन अवसर पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती,पूर्व विधायक रामलाल शर्मा एवं सर्वसमाज जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा शिवशक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कथा में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
राम कथा का यह भव्य आयोजन सर्राफ परिवार की ओर से किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल के साथ-साथ व्यवस्थाएं भी सराहनीय रहीं।
कार्यक्रम के दौरान राम विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube