100 से ज्यादा चैन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
By Shubh Bhaskar ·
24 Mar 2026 ·
13 views
100 से ज्यादा चैन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
शुभ भास्कर
दिव्या सोहन लाल जोशी पालघर
विरार पश्चिम के बोळींज क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को विरार में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत भी कार्रवाई की गई है। बोळींज पुलिस थाना में गुन्हा रजिस्टर क्रमांक 123/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अपनी बेटी के साथ टहलते हुए म्हाडा कॉलोनी, बिल्डिंग नंबर 13, बोळींज (विरार पश्चिम) के पास पहुंचे थे। तभी काले रंग की बजाज पल्सर 220 बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला किया घायल करके उनके गले से 13 ग्राम वजन की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त मुखबिरों की मदद से आरोपी अतिफ मोबीन अंसारी उर्फ “मेंटल” (उम्र 43 वर्ष) को मलाड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम साजिद अब्दुल अजीज शेख उर्फ “बड़ा साजिद”को सांताक्रूज़ (मुंबई) से गिरफ्तार किया । ये आरोपी वारदात के दौरान अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट, हुडी और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे।
100 से ज्यादा अपराधिक मामलों में है संलिप्त
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में करीब 100 से अधिक चेन स्नैचिंग मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपियों की संगठित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से इस केस में MCOCA की धारा 3(1)(2), 3(2), 3(4) लगाई गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई 12.300 ग्राम वजन की की सोने की चेन गुजरात के नवसारी से बरामद की है। आरोपियों ने वडखल पुलिस थाना (जिला रायगढ़) में दर्ज एक अन्य चेन स्नैचिंग मामले में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। हालांकि,बोळींज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश हुआ है। MCOCA के तहत की गई सख्त कार्रवाई से ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त सुनील जायभाये (नालासोपारा विभाग) कर रहे हैं।