ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पत्रकारों के हक की अनदेखी लोकतंत्र पर सवाल: इंदभान भदौरिया का तीखा बयान।

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 20 views
पत्रकारों के हक की अनदेखी लोकतंत्र पर सवाल: इंदभान भदौरिया का तीखा बयान।

सुरक्षा कानून की मांग तेज, बोले—भेदभाव और भ्रष्टाचार के कारण संकट में पत्रकारों के साथ नहीं खड़ा होता कोई।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-उत्तर प्रदेश- उत्तरप्रदेश पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। संत हृदय वरिष्ठ पत्रकार इंदभान भदौरिया ने लोकतंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है,लेकिन विडंबना यह है कि भेदभाव और भ्रष्टाचार के कारण उसके हितों की लगातार अनदेखी हो रही है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब कोई पत्रकार संकट में होता है या उसका निधन हो जाता है, तब न तो कोई संस्थान आगे आता है और न ही उसे कोई ठोस सहायता मिलती है। “हम खबरों के माध्यम से समाज की आवाज उठाते हैं, लेकिन हमारी सुरक्षा और अधिकारों की चिंता करने वाला कोई नहीं है,” उन्होंने कहा। भदौरिया ने जोर देते हुए कहा कि हर पत्रकार को अपने हक और सम्मान के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा।
इंद्रभान भदौरिया ने बताया कि उनका संगठन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए सक्रिय अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं और जनता व सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं, लेकिन वर्तमान में वे आर्थिक तंगी,असुरक्षा,भेदभाव और बढ़ते भ्रष्टाचार से जूझ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संगठन पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण पहल कर रहा है, जिनमें प्रशिक्षण शिविर,जिला सम्मेलन,पत्रकार राहत कोष, टोल टैक्स में छूट,आयुष्मान कार्ड और बीमा सुरक्षा जैसी सुविधाओं की मांग शामिल है। इन प्रयासों का उद्देश्य पत्रकारिता को नैतिक मूल्यों के साथ मजबूत करना और पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करना है।
अंत में भदौरिया ने स्पष्ट किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकार और सम्मान के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी,ताकि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
देशहित में मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़कर भेदभाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्य,न्याय,सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube