ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दसवीं बोर्ड में वंशिका नरूका ने 96% से अधिक अंक प्राप्त कर किया विद्यालय का नाम रोशन।

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 48 views
दसवीं बोर्ड में वंशिका नरूका ने 96% से अधिक अंक प्राप्त कर किया विद्यालय का नाम रोशन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की वर्ष 2026 की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वंशिका नरूका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
वंशिका नरूका, पुत्री उपेंद्र सिंह नरूका, ने नियमित अध्ययन और मेहनत के बल पर हिंदी, इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस एवं गणित विषयों में शानदार अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से संस्कृत विषय में उन्होंने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय ओसवाल जैन माध्यमिक स्कूल द्वारा वंशिका का सम्मान किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद घर पहुंचने पर परिवारजनों ने खुशी का इजहार किया। ठाकुर जी को प्रसाद चढ़ाया गया तथा उनकी दादी ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन एवं परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और भगवान की कृपा से ही यह सफलता संभव हो पाई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube