ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर की जनता ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 26 views
बलरामपुर की जनता ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार


उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए लगभग 292.21 जारी कर दिया गया है करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह दो लेन सेतु जिले के लाखों लोगों को जाम की समस्याओ से राहत दिलाएगा।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं इंजीनियर अग्निवेश उपाध्याय ने कई बार बलरामपुर के जिलाधिकारी से इस विषय में चर्चा की, साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी अपनी बात पहुंचाई। हाल ही में उन्होंने इस मुद्दे को राष्ट्रपति के समक्ष भी उठाया, जिसके बाद परियोजना में तेजी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों के अनुसार, झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन भारी जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती थी। ओवरब्रिज बनने के बाद यातायात सुगम होगा और समय की भी बचत होगी।
इस परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक से दो लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। सरकार का मानना है कि यह सेतु न केवल यातायात को आसान बनाएगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।
अग्निवेश उपाध्याय ने कहा बलरामपुर की जनता की जीत के साथ साथ जनप्रतिनिधियों के प्रयास से क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह काम करते रहें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube