ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईपीएफओ कार्यालय पर धरना, हायर पेंशन लागू करने की उठाई मांग।

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 31 views
ईपीएफओ कार्यालय पर धरना, हायर पेंशन लागू करने की उठाई मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कार्यालय पर आज कामरेड बाबूलाल गौड़ की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में करीब 50 से अधिक साथियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
धरने को संबोधित करते हुए कामरेड तेजपाल सैनी, कामरेड कालीचरण जोशी, कामरेड मनमोहन सैनी और कामरेड गंगाराम शर्मा ने केंद्र सरकार एवं EPFO पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद हायर पेंशन लागू नहीं की जा रही है।
वक्ताओं ने बताया कि कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें सेवानिवृत्त हुए 10-11 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी EPS-95 पेंशन तक शुरू नहीं हो पाई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने उप निदेशक राहुल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कामरेड तेजपाल सैनी, कालीचरण जोशी,गंगाराम शर्मा, बाबूलाल गौड़ एवं शंभू दयाल यादव शामिल रहे। उप निदेशक राहुल चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
धरने का संचालन सचिव कामरेड गंगाराम शर्मा द्वारा किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube