ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बीडीओ पर बिना स्थलीय जांच गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 17 views
बीडीओ पर बिना स्थलीय जांच गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप



आईजीआरएस शिकायतों में हेराफेरी का आरोप, तहसील दिवस में कई बार गुहार के बावजूद कार्रवाई नहीं

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। विकास खंड गैड़ास बुजुर्ग के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर गंभीर आरोप लगाते हुए पवन कुमार मिश्र ने जिला प्रशासन से जिला स्तरीय क्रश टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रार्थी का आरोप है कि आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत संख्या 3009227000064 व 3009272600068 के संबंध में बिना स्थलीय जांच किए ही कार्यालय में बैठकर गलत रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई।
प्रार्थी के अनुसार, उसने 05 जनवरी 2026 को तहसील दिवस उतरौला में स्वयं उपस्थित होकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप है कि नामित जांच अधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर संबंधित लोगों से मिलीभगत कर भ्रामक रिपोर्ट भेज दी। इससे असंतुष्ट होकर प्रार्थी ने 07 फरवरी 2026 के तहसील दिवस में पुनः जिला स्तरीय जांच टीम से जांच कराने की मांग उठाई, लेकिन 19 फरवरी 2026 को फिर से वही अधिकारी कथित रूप से आरोपित पक्ष से मिलकर दोबारा गलत रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि 20 फरवरी 2026 को वह स्वयं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को जिला स्तरीय जांच टीम गठित करने हेतु निर्देशित भी किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों में ग्राम पंचायत स्तर पर कई मदों में अनियमित तरीके से धन निकासी की गई है। कई कार्यों में बिना कार्य कराए ही पक्के व कच्चे मदों में भुगतान उठा लिया गया है, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है।
प्रार्थी पवन कुमार मिश्र ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए जिला स्तरीय क्रश टीम का गठन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube