ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खेत -खलिहान* *मौसम का मिजाज बदला किसानों की चिंता बढ़ी* *खेतों में बिछी फसलें रातभर जंग लड़ते रहे किसान*

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 34 views
*खेत -खलिहान*


*मौसम का मिजाज बदला किसानों की चिंता बढ़ी*

*खेतों में बिछी फसलें रातभर जंग लड़ते रहे किसान*

*शुभ भास्कर*

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को अचानक बदलें मौसम के मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है शाम सवा पांच बजे शुरू हुआ अंधड़ और बारिश का दौरे देर रात तक रुक रुक कर जारी रहा बैमौसम की इस मार से खेतों में कटी पड़ी रबी की फसलों पर बर्बादी का संकट गहरा गया है जैसे ही आसमान में धूल का गुबार उठा और बूंदें गिरनी शुरू हुई किसान परिवारों सहित खेतों की और दौड़ पड़े किसान दलपत सिंह मीणा ने बताया कि फिलहाल हजारों बीघा क्षेत्र में गेहूं और चने की फसल कटकर सूखने केलिए खेतों में पड़ी है तेज हवाओं के कारण जहां फसल बिखर गई वहीं बारिश से भीगने के कारण अनाज की गुणवत्ता और चमक खराब होने की आशका बढ़ गई है

*फसल बचाने केलिए*

फसलों को बचाने केलिए अन्नदाता रातभर खेतों में डटे रहे किसानों ने तिरपाल और कट्टों की मदद से ढेरों को ढकने का प्रयास किया नुकसान के डर से कई गांवों में किसानों ने आनन-फानन में रात को ही थ्रेसर चालू कर दिए ताकि भीगने से पहले उपज को सुरक्षित घर लाया जा सके देर रात तक खेतों में ट्रैक्टरों की लाइटें और थ्रेसर की गूंज सुनाई देती रही इधर बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र में हजारों बीघा क्षेत्र में गेहूं और चने की फसल कटकर सूखने के लिए खेतों में पड़ी हुई है मौसम विश्राम की चेतावनी के बाद अपनी मेहनत की कमाई को बचाने की जुगत में लगे हैं

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube