ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तरुण खटीक हत्याकांड: निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 112 views
तरुण खटीक हत्याकांड: निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-“राष्ट्रीय समृद्ध खटीक समाज सेवा संस्थान, राजस्थान” द्वारा दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में 4 मार्च 2026 को युवक तरुण खटीक की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि होली के दिन मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 26 वर्षीय तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद से समाज में आक्रोश और पीड़ित परिवार में भय का माहौल है।
संस्थान ने मांग की है कि मामले की जांच CBI या SIT से कराई जाए, सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, 1 करोड़ की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।
इसके अलावा कानून-व्यवस्था मजबूत करने, दोषियों की संपत्ति पर कार्रवाई और घटना की व्यापक जांच के लिए समिति गठन की भी मांग उठाई गई।
संस्थान ने उम्मीद जताई कि सरकार पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube