ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लायल पुर बस्ती के भगत सिंह पार्क में शहीदी दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन कार्यक्रम में कालोनी वासी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 22 views
लायल पुर बस्ती के भगत सिंह पार्क में शहीदी दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन
कार्यक्रम में कालोनी वासी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए

अश्विनी वालिया ब्यूरो चीफ
कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : सोमवार को स्थानीय लायल पुर बस्ती के भगत सिंह पार्क में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सिंह के शहीदी दिवस पर लायल पुर बस्ती एवं मोहन नगर कालोनी के बड़ी संख्या में मौजूद लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने श्रद्धा भाव से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व पार्षद राधे श्याम वधवा एडवोकेट, सरदार दर्शन सिंह, गौरव सिंधु, अशोक वधवा, कृष्ण गुरानी, सुनील कुमार साहित कई लोग शामिल हुए। पूर्व पार्षद राधे श्याम वधवा ने कहा कि इन शहीदों की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र देश में सब खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

फोटो परिचय : शहीदी दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोग। 

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube