ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के बीच हुआ

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 17 views
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के बीच हुआ


सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान कोटा,, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास और छात्रों के मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उदेश्य से राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा विश्वविद्यालय, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय कोटा और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस एमओयू के अंतर्गत आरटीयू और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट दोनों संस्थाएं मिलकर छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए ध्यान, योग, जीवन कौशल, तनाव प्रबंधन तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन करेंगी। एमओयू के तहत ध्यान सत्र, वेलनेस कार्यक्रम, फैकल्टी डेवलपमेंट इनिशिएटिव्स तथा विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल संचालित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में भी सहयोग की संभावनाएं तलाश की जाएंगी। यह साझेदारी शिक्षा प्रणाली में मानवीय मूल्यों और आंतरिक शांति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक एवं तनावपूर्ण वातावरण में विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन, भावनात्मक स्थिरता एवं आंतरिक शांति भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से विश्वविद्यालय में ध्यान, योग एवं जीवन कौशल आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय के छात्रों और संकाय सदस्यों को हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा प्रमाणित 'प्राणाहुति' आधारित ध्यान और तनाव प्रबंधन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस एमओयू के अवसर पर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी के साथ कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत, वर्धमान खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर बी एल वर्मा, कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरु प्रोफेसर विमला डूंकवाल उपस्थित रही। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर आनंद किशोर चतुर्वेदी, डीन ट्रिपल आई एन्ड आई आर प्रोफेसर रंजन महेश्वरी, डीन रिसर्च प्रोफेसर मिथिलेश कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर आर एस मीना, प्रोफेसर एस के पाराशर, सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय बिंदलिश, कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आर एस शर्मा, विभागाध्यक्ष हच ई ए एस डॉक्टर सुनील दत्त पुरोहित, प्रोफेसर मनीषा व्यास, डॉक्टर अजय शर्मा, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग प्रोफेसर मनीषा भंडारी, डीन आई क्यू ए सी प्रोफेसर धीरज कुमार पलवलिया, विभागाध्यक्ष केमिकल डॉक्टर रितेश पाटीदार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हार्टफुलनेस ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube