ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान में 'सिस्टम फेलियर': दीया लेकर ढूंढने से भी नहीं मिल रही सरकार - आबिद खान।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 12 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


राजस्थान में 'सिस्टम फेलियर': दीया लेकर ढूंढने से भी नहीं मिल रही सरकार - आबिद खान।


हाड़ौती के कद्दावर नेता और NCWC प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हल्ला; 'जंगलराज' और 'दिल्ली की गुलामी' के लगाए गंभीर आरोप।

कोटा शहर नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और हाड़ौती के जाने-माने समाजसेवी आबिद खान ने राजस्थान की वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखा हमला बोला है। खान ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राजस्थान में 'सिस्टम' पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है और आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।


"सरकार का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है" आबिद खान ने अपने बयान में तंज कसते हुए कहा, "प्रदेश में निर्वाचित सरकार का अस्तित्व कहीं नजर नहीं आता। हालात ऐसे बन चुके हैं कि दीया लेकर ढूंढने पर भी सरकार का पता नहीं चलता।" उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान का यह दुर्भाग्य है कि वर्तमान सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होने के बजाय केवल दिल्ली दरबार के एक 'स्टेशन काउंटडाउन' की भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री और मंत्री स्वतंत्र निर्णय लेने के बजाय दिल्ली के इशारों का इंतजार करते हैं।


कर्मचारियों को धमकी देना कायरतापूर्ण: -शेखावत पर साधा निशाना केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हालिया विवादित बयान पर आपत्ति जताते हुए आबिद खान ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री द्वारा सरेआम कर्मचारियों का भविष्य बर्बाद करने की धमकी देना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हितों के साथ विश्वासघात हो रहा है, तब राज्य सरकार 'मुंह में दही जमाकर' बैठी है। यह चुप्पी न केवल कायरतापूर्ण है बल्कि शर्मनाक भी है।"
चुनावों से भाग रही है सरकार, ओबीसी आरक्षण बना बहाना
स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में हो रही देरी पर खान ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण आयोग का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है, लेकिन सरकार चुनाव टालने के लिए नए-नए बहाने खोज रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी नेता '20 साल का पट्टा' लिखवाकर नहीं आया है; लोकतंत्र में जनता ही असली 'माई-बाप' है और वह समय आने पर अहंकार का करारा जवाब देगी।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube