ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने करणी माता के दरबार में चढ़ाई चुनरी, प्रदेश की खुशहाली की कामना।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 73 views
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने करणी माता के दरबार में चढ़ाई चुनरी, प्रदेश की खुशहाली की कामना।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- राजस्थान प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अलवर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने अपने परिवार सहित करणी माता के दरबार में पहुंचकर श्रद्धा भाव से चुनरी चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
करणी माता मंदिर पहुंचने पर महंत विपिन शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। वहीं करणी माता मेला समिति के संयोजक राजेश जोशी ने नेता प्रतिपक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर करणी माता व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष नरेश चौधरी ने भी आगंतुकों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में डॉ. संदीप सैनी, सोनू गोपालिया,पार्षद राहुल पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने माता के दरबार में प्रदेश की उन्नति और शांति के लिए प्रार्थना की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube