ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ रक्षक चंद्रशेखर दास महाराज की हत्या पर उठा मामला, धर्म दास महाराज ने की सख्त कार्यवाही की मांग।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 60 views
गौ रक्षक चंद्रशेखर दास महाराज की हत्या पर उठा मामला, धर्म दास महाराज ने की सख्त कार्यवाही की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा नवरात्रि पर्व के दौरान, जहां एक ओर श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना में लीन हैं, वहीं दूसरी ओर मथुरा जिले में गौ रक्षक चंद्रशेखर दास महाराज की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा देवी की पूजा के उपरांत मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
धर्मदास महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि मथुरा में हुई इस हत्या को लेकर पुलिस प्रशासन पर लीपापोती के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद गौ रक्षक कार्यकर्ताओं—दक्ष चौधरी,अंकू पंडित सहित कई लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार गौ रक्षक अवशेष ठाकुर ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर चिंता जताई है। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं में इस घटना के बाद भय का माहौल है। संत धर्मदास महाराज ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी कई गौ रक्षकों की मौत के मामलों में दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गौ तस्करी और गौ हत्या के मामलों में सख्ती से कार्यवाही नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी कि गौ माता को “राज्य माता” घोषित किया जाए और गौ वंश की सुरक्षा के लिए कठोर कानून लागू किए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान धर्म दास महाराज ने भावुक होते हुए कहा कि “हम रहें या न रहें, लेकिन गौ वंश की सेवा और रक्षा निरंतर जारी रहनी चाहिए।” उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए फरसा वाले महाराज को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है तथा लोग मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube