ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी में 24 व 25 मार्च को लगेगा यूनानी चिकित्सा कैंप।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 24 views
माचाड़ी में 24 व 25 मार्च को लगेगा यूनानी चिकित्सा कैंप।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में यूनानी चिकित्सा विभाग की ओर से यूनानी औषधालय माचाड़ी में 24 व 25 मार्च को निःशुल्क यूनानी चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श व उपचार सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
कैंप में गठिया, बाय (आमवात), पेट संबंधी रोग,जोड़ों में दर्द, नसों का दर्द,नजला सहित विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। साथ ही मरीजों को उचित दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह कैंप प्रतिदिन सुबह ०9 बजे से दोपहर ०3 बजे तक आयोजित होगा। विभाग ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी चिकित्सा विभाग कर्मचारी आलोक शर्मा द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube