ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शहीदों को नमन जयघोष से गूँजा बारहठ महाविद्यालय

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 49 views
शहीदों को नमन जयघोष से गूँजा बारहठ महाविद्यालय

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने की। कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. नीरज शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मुकेश कुमार मीणा रहे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर “वंदेमातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गान का आयोजन किया गया। यह मंचीय प्रस्तुति विद्यार्थियों जिया कोली, तनीषा जीनगर, वंशिका मिश्रा, निकिता चौहान, खुशबू शर्मा, किरण कंवर, खुशबू प्रजापत एवं दीक्षा राठौड़ द्वारा भावपूर्ण ढंग से वरिष्ठ संकाय सदस्य मूलचंद खटीक के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम को देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना का विकास करना रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube