ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 18 views
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- शहर की न्यू प्रीत विहार कॉलोनी,एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट नगर ब्लॉक नंबर-1 स्थित तिकोनी पार्क के पास एनबीई एक्सटेंशन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया।
कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराने हेतु प्रयागराज धाम से पधारे आचार्य पंडित राजा शास्त्री महाराज ने पूरे सप्ताह भक्तों को कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों का संदेश दिया।
समापन अवसर पर 11 जोड़ों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात विधिवत आरती कर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube