ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रक्तदान शिविर में की शिरकत, रक्तवीरों का बढ़ाया हौसला।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 43 views
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रक्तदान शिविर में की शिरकत, रक्तवीरों का बढ़ाया हौसला।

पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण के लिए आमजन को किया प्रेरित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रक्तदान महादान फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का कार्य करता है।” उन्होंने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे सेवा भाव से जुड़े आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी वर्गों से अपील की कि वे रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
कार्यक्रम से पूर्व राज्यमंत्री संजय शर्मा ने नगर वन में अपने दैनिक पौधारोपण संकल्प के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल कर धरती मां के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube