फुलेला बस स्टैंड के पास घायल नंदी का किया सफल रेस्क्यू, गौ सेवकों ने बचाई जान।
By Shubh Bhaskar ·
23 Mar 2026 ·
9 views
फुलेला बस स्टैंड के पास घायल नंदी का किया सफल रेस्क्यू, गौ सेवकों ने बचाई जान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई बसवा के बीच सड़क मार्ग पर ग्राम फुलेला स्थित बस स्टैंड के पास एक नंदी महाराज को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना बिशनपुरा निवासी रवि ने दी, जिसके बाद तत्काल जीव-जंतु प्रेमी एवं गौ सेवक सक्रिय हो गए।
सूचना मिलते ही बांदीकुई से गौ सेवक एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नंदी को संभालना आसान नहीं था, लेकिन करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू के बाद नंदी महाराज का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के पश्चात नंदी को सुरक्षित रूप से वापस छोड़ दिया गया। इस पुनीत कार्य में मुकेश सैनी के साथ मानवेंद्र,भरत बना,दिलखुश, नरेश,कृष,गौरव,मोहित सहित अन्य गौ सेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
गौ सेवकों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान पशु घायल, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में दिखाई दे, तो तुरंत सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी बेजुबान जीव की जान बचा सकती है।