ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक 23 मार्च को, शिक्षा संबंधी मुद्दों पर होगा मंथन।

By Shubh Bhaskar · 22 Mar 2026 · 28 views
अलवर में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक 23 मार्च को, शिक्षा संबंधी मुद्दों पर होगा मंथन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, अलवर (राजस्थान) की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन 23 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 11:15 बजे श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलवर में किया जाएगा। संस्था के जिला मीडिया प्रभारी ओ.पी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात प्राइवेट स्कूलों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से आरटीई (RTE) प्रवेश से संबंधित समस्याएं, लंबित भुगतान, टाई-अप विद्यालयों का संचालन तथा बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष लालाराम ठाकुर, नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भगवान स्वरूप शर्मा सहित सैकड़ों विद्यालय संचालक, प्रधानाचार्य एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे। श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी संस्था के जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube