ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा के लिए बड़ी खुशखबरी: नई रोडवेज बस सेवा शुरू, अहमदाबाद तक सीधा सफर हुआ आसान

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 137 views
शाहपुरा के लिए बड़ी खुशखबरी: नई रोडवेज बस सेवा शुरू, अहमदाबाद तक सीधा सफर हुआ आसान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब शाहपुरा से अहमदाबाद तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह बस सेवा केकड़ी डिपो से संचालित होकर कई प्रमुख शहरों को जोड़ती है।
बस का पूरा टाइम टेबल इस प्रकार है:
प्रातः 5:00 बजे केकड़ी से रवाना
सुबह 6:00 बजे शाहपुरा आगमन
6:15 बजे शाहपुरा रामद्वारा बस स्टैंड से रवाना
दोपहर 12:00 बजे उदयपुर पहुंचती है
12:30 बजे उदयपुर से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान
शाम 6:00 बजे गीता मंदिर बस स्टैंड, अहमदाबाद पहुंचती है
वापसी समय:
रात्रि 8:30 बजे अहमदाबाद से रवाना
रात 2:00 बजे उदयपुर आगमन
2:40 बजे उदयपुर से प्रस्थान
शाम 7:00 बजे भीलवाड़ा पहुंचती है
8:15 बजे भीलवाड़ा से रवाना
रात 9:30 बजे शाहपुरा आगमन
10:30 बजे केकड़ी पहुंचती है
इस नई बस सेवा के शुरू होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों और यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। अब अहमदाबाद जैसे बड़े शहर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने से समय की बचत के साथ-साथ यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो गई है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार और रोडवेज विभाग का आभार जताया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube