ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक खन्ना ने किया करणी माता का पूजन, मेले में दिखी प्रशासन की सख्ती।

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 9 views
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक खन्ना ने किया करणी माता का पूजन, मेले में दिखी प्रशासन की सख्ती
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक खन्ना ने किया करणी माता का पूजन, मेले में दिखी प्रशासन की सख्ती।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर करणी माता के प्रसिद्ध लख्खी मेले में आज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक खन्ना ने विधि-विधान से माता का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मेले का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
अशोक खन्ना के मेले में पहुंचने पर मेला कमेटी के संयोजक राजेश जोशी एवं माता के सेवक विपिन शर्मा ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल (गोटे वाले),विष्णु शर्मा,नरेश चौधरी,दीप बना,राम सिंह शेखावत,नितिन गौड़,विजेंद्र अग्रवाल एवं लकी गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। आंखेपुरा थाना प्रभारी महेश तिवारी एवं विजय मंदिर थाना प्रभारी प्रेमलता के नेतृत्व में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मेले में आए करीब 50-60 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों में बंद किया।
प्रशासन की सतर्कता और कड़ी व्यवस्था के चलते मेले में शांति एवं सुव्यवस्था बनी रही। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इसी प्रकार व्यवस्था बनी रही तो मेले में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube