ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मूला माता कपासन में, भजन संध्या ने बांधा समां

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 18 views
मूला माता कपासन में, भजन संध्या ने बांधा समां

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिले के उपखंड कपासन स्थित देवी मूला माता मंदिर पर आयोजित 10 दिवसीय दशहरा मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले के दूसरे दिन मंदिर परिसर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने डोलर-चकरी, झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों का भरपूर आनंद लिया। वहीं मेला समिति द्वारा आयोजित महा भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। रात्रि कालीन कार्यक्रम के तहत खजुरिया श्याम म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायक कलाकार आयुष शर्मा, लादू लाल बेरवा, पुष्कर मेवाड़ी और किशोर बाबू ने मूला माता के भजनों और लावनियों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला संयोजक कमेटी के सदस्य राकेश आचार्य ने बताया कि मेले में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। मूला माता मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बिना प्रसाद ग्रहण किए मंदिर परिसर न छोड़ें। मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा स्टॉल लगाकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात है। इस दौरान नारायण जाट, झमक सुथार, पप्पू आचार्य, राजकुमार आचार्य, कैलाश माली, भंवरलाल माली, बालू लाल तेली, राजू उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube