ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 7 views
विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला मुख्यालय के निकट स्थित बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में शनिवार को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं वनों की सुरक्षा की महती आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप पंच गौरव योजना एवं ODOP योजना के तहत वन विभाग को प्राप्त बिल्वपत्र पौधे के महत्व, उपयोगिता एवं चयन के संबंध में स. व. स. भावना शर्मा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि बिल्वपत्र पौधा पर्यावरणीय एवं औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रकृति प्रेमियों को पंच गौरव योजना के लोगो युक्त टी-शर्ट एवं जानकारी परक पेम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube