ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ओबीसी समाज ने जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर जातिगत जनगणना कराने का अनुरोध

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 85 views
ओबीसी समाज ने जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर जातिगत जनगणना कराने का अनुरोध

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर
सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर के पदाधिकारीयों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार ओबीसी की जातिगत जनगणना कराकर ओबीसी आयोग को आंकड़े प्रस्तुत करने थे ।पिछले 5 माह से जिला कलेक्टर लेवल पर प्रगणक नियुक्ति के बावजूद भी 19 कलम की सूचनाओं घर-घर जाकर सर्वे नहीं की जा रही है। इससे पूर्व में महापंचायत द्वारा जिलाधीश एवं संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देकर निवेदन किया था ।आज इसी क्रम में हमारे उदयपुर संभाग के जनप्रतिनिधि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा , वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी , मावली विधायक पुष्कर लाल , उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह व कांग्रेस देहात अध्यक्ष और पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा को अलग-अलग उनके निवास पर जाकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उनसे निवेदन किया ओबीसी की जाति का जनगणना कराकर उसके आंकड़े सरकार को प्रस्तुत हो ।जिसके अनुसार आगामी स्थानीय पंचायत चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी की संख्या के अनुसार उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके ।सभी जनप्रतिनिधियों ने इसके हेतु मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को अवगत कराकर समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक दिनेश माली ,अध्यक्ष लोकेश चौधरी, उपाध्यक्ष पी एस पटेल, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण सुहालका व प्रदेश महिला अध्यक्ष मणी बहन पटेल द्वारा ज्ञापन दिया गया। वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने आश्वासन दिया कि पदाधिकारीयों की मुख्यमंत्री से मुलाकात क रा कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube