ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 59 views
बलरामपुर में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह


40 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक, OTP सिस्टम से पारदर्शी वितरण—अवैध बिक्री पर सख्ती

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी 40 गैस एजेंसियों—बीपीसीएल (13), एचपीसीएल (12) और आईओसीएल (15)—के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस रिफिल उपलब्ध कराया जा रहा है।
21 मार्च 2026 की स्थिति के अनुसार, जनपद में कुल 7061 रिफिल सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था, जिनमें से 4200 भरे हुए सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए तैयार रखे गए। सुबह 10 बजे तक करीब 2000 सिलेंडरों का वितरण भी किया जा चुका है।
उच्च मांग को देखते हुए मेसर्स राप्ती गैस सर्विस (बलरामपुर) और मेसर्स जनसेवा एच.पी. गैस (महुआ बाजार) पर 720 अतिरिक्त सिलेंडरों की व्यवस्था की गई है, जिससे वितरण प्रक्रिया में तेजी आई है।
प्रशासन ने वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जा रही है, जिनकी बुकिंग कन्फर्म है और जो OTP साझा करते हैं। वितरण स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ टोकन सिस्टम लागू किया गया है, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही, प्रत्येक गैस एजेंसी के स्टॉक की दैनिक निगरानी की जा रही है। एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी उपलब्धता की जानकारी पारदर्शी रूप से प्रदर्शित करें, बिना कारण एजेंसी बंद न रखें और उपभोक्ताओं से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें।
प्रशासन ने अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर भी सख्त रुख अपनाया है। पूर्ति निरीक्षकों को बाजारों और प्रमुख चौराहों पर नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर की बिक्री न कर सके।
जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियों से आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। हाल के दिनों में फैली अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं द्वारा पैनिक बुकिंग बढ़ गई थी, जिससे अस्थायी रूप से मांग और आपूर्ति में अंतर देखने को मिला।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही गैस बुकिंग कराएं। प्रशासन द्वारा आगामी दिनों के लिए अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि सभी लंबित बुकिंग जल्द से जल्द पूरी की जा सके।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube