सावधान: गैस किल्लत के नाम पर मंडरा रहा है साइबर ठगों का साया, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी।
By Shubh Bhaskar ·
21 Mar 2026 ·
27 views
सावधान: गैस किल्लत के नाम पर मंडरा रहा है साइबर ठगों का साया, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-
राजस्थान में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग और संभावित किल्लत का फायदा उठाकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। आमजन को निशाना बनाते हुए ये अपराधी नए-नए हथकंडों से लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस गंभीर खतरे को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने विशेष एडवाइजरी जारी कर प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जारी इस एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर अपराधी मनोवैज्ञानिक दबाव और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। साइबर क्राइम के उपमहानिरीक्षक शांतनु कुमार सिंह के अनुसार ठगों द्वारा अपनाए जा रहे मुख्य ०5 तरीके सामने आए हैं:
ठगी के प्रमुख तरीके
फर्जी एलपीजी बुकिंग वेबसाइट: गैस कंपनियों के नाम से नकली वेबसाइट बनाकर लोगों से बैंकिंग जानकारी हासिल करना।
KYC और कनेक्शन बंद होने का डर: गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर कॉल करना और OTP/UPI PIN मांगना।
फर्जी SMS व WhatsApp लिंक: सब्सिडी रोकने का झांसा देकर फिशिंग लिंक पर क्लिक करवाना।
स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का जाल: AnyDesk या TeamViewer जैसे ऐप डाउनलोड कराकर फोन का कंट्रोल लेना।
QR कोड से ठगी: पेमेंट के नाम पर QR कोड स्कैन कराकर पैसे निकालना।
सुरक्षा के ०5 अहम उपाय
साइबर क्राइम शाखा ने *आमजन को निम्न सावधानियां अपनाने की सलाह दी है*:
👉केवल आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या रजिस्टर्ड नंबर का ही उपयोग करें।
👉किसी भी कॉल या मैसेज के दबाव में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें।
👉OTP, बैंक डिटेल्स या आधार नंबर किसी से साझा न करें।
👉अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल न करें।
👉भुगतान करते समय नाम और विवरण की दो बार जांच अवश्य करें।
*ठगी होने पर तुरंत क्या करें*
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो घबराने की बजाय तुरंत कार्यवाही करें:
हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें
साइबर हेल्पडेस्क: 9256001930 / 9257510100
नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं
*पुलिस की अपील:*
राजस्थान पुलिस ने जनता से अपील की है कि सतर्क रहें, जागरूक बनें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑफर से दूर रहें, ताकि साइबर ठगों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।