ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फरसा वाले बाबा हत्याकांड: सीएम योगी का सख्त एक्शन, आरोपियों को नहीं मिलेगी राहत।

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 349 views
फरसा वाले बाबा हत्याकांड: सीएम योगी का सख्त एक्शन, आरोपियों को नहीं मिलेगी राहत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ईद के दिन प्रसिद्ध गौ-रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस और प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध संत चंद्रशेखर ब्रज क्षेत्र में गौ-सेवा और गौ-रक्षा के लिए जाने जाते थे। शनिवार तड़के सुबह करीब ०4 बजे मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास दिल्ली-आगरा हाईवे पर यह दर्दनाक घटना हुई। बताया जा रहा है कि गौसेवक व बाबा बाइक से गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी गायों से भरे एक ट्रक या कंटेनर ने गौ सेवक को मारने का प्रयास किया तो बाबा ने गौसेवक को बचा लिया लेकिन कंटेनर या ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube