ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर जिले में दो दिवसीय गणगौर मेला शुरू, सांस्कृतिक व रागिनी कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र।

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 43 views
अलवर जिले में दो दिवसीय गणगौर मेला शुरू, सांस्कृतिक व रागिनी कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- गणगौर के अवसर पर अलवर जिलेभर में दो दिवसीय मेलों का आयोजन शुक्रवार 21 मार्च 2026 से शुरू हो गया। जिलेभर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी, सालोली तथा राजगढ़ कस्बे के प्राचीन धार्मिक स्थल कुंड पर गणगौर मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों ने रौनक बढ़ा दी है, जहां खिलौने, चाट-पकौड़ी, आइसक्रीम, मिट्टी के बर्तन, महिलाओं के श्रृंगार सामग्री और झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
मेले के दौरान लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रागिनी प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जो स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। साथ ही गणगौर की झांकियां बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक तरीके से निकाली जाएंगी, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
राजगढ़ किन्नर समाज अध्यक्ष रेखाबाई किन्नर व उपाध्यक्ष शिवानी बाई किन्नर ने श्रमजीव पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि गणगौर पर्व पर नवविवाहित महिलाएं 16 दिनों तक मां गौरी की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद विधिवत पूजन कर गणगौर का विसर्जन किया जाता है। इस पर्व के माध्यम से महिलाएं सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करती हैं।
जिले में आयोजित हो रहे इन मेलों से जहां एक ओर परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube