ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संस्था खोलकर, गौ सेवको का किया सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 41 views
संस्था खोलकर, गौ सेवको का किया सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बंदीकुई के एक निजी मैरिज गार्डन में गत दिवस जीव जंतु प्रेमी समाज सेवक एवं सर्प मित्र रेसक्यू संस्था का उद्घाटन रेंजर उदय सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज प्रजापति टोडाभीम रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवनीत पाठक संतोष शर्मा,मृदुला शर्मा, प्रधानाचार्य बाबूलाल सैनी और मीडिया कर्मी सुमित कुमार बैरवा मौजूद रहे। इस दौरान जन्मदिन महोत्सव और गौ सेवक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वन्यजीव रेसक्यू एक्सपर्ट मुकेश कुमार सैनी ने अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष व गौ सेवा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी, गौ सेवा संस्थान बनियाना से गौरव शर्मा,यश महावर,कुशाल खंडेलवाल, गौसेवा संस्थान दौसा से विजय प्रजापति,जगदीश महावर,नरसी सैनी,शिब्बू गुर्जर,पुष्पेन्द्र, रामशर्मा आंधी,नईनाथ गौरक्षा से लालाराम मीणा,चंद्र मोहन शर्मा बजरंग दल मोहनपुरा से रोशन पंडित और राजकुमार शर्मा साहित अनेक गो सेवको के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रियदर्श शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता कि पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ माता की जय के नारे लगाए तथा सरकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें। साथ ही उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करें। गौमाता को कत्ल खाने ले जाने से बचाए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube