रामनिवास बाग में यूजीसी कानून के विरोध में विशाल प्रदर्शन।
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
24 views
रामनिवास बाग में यूजीसी कानून के विरोध में विशाल प्रदर्शन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर शहर के रामनिवास बाग स्थित रामनिवास बाग मे मंगलवार को हजारों लोगों की भीड़ यूजीसी से जुड़े कथित “काले कानून” के विरोध में एकत्रित हुई। सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाडी को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम में संत समाज, विद्वान, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रस्तावित नियमों से समाज के एक वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
सर्व समाज जागृति संघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और शहरों में छोटे-छोटे समूह बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से जागरूकता अभियान चलाएं और “यूजीसी काला कानून वापस लो” जैसे नारों के माध्यम से अपनी बात रखें।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने भी कानून की कड़े शब्दों में आलोचना की। वहीं, अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित त्रिलोक तिवाड़ी ने भी अपने संबोधन में सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें आयोजकों ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।