ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गायक विशाल मिश्रा: भस्म आरती में हुए शामिल, शिप्रा तट पर देंगे प्रस्तुति

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 22 views
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गायक विशाल मिश्रा: भस्म आरती में हुए शामिल, शिप्रा तट पर देंगे प्रस्तुति

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

​उज्जैन-हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में अपनी सुरीली प्रस्तुति देने पहुंचे प्रख्यात संगीतकार एवं पार्श्व गायक विशाल मिश्रा ने भगवान महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। विशाल मिश्रा ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल की दिव्य आरती का सान्निध्य प्राप्त किया और शिव भक्ति में लीन नजर आए।
​भस्म आरती के पश्चात उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा के खास मौके पर उज्जैन पहुंचे विशाल मिश्रा शाम को शिप्रा तट पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में अपने गीतों से समां बांधा। महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाबा के दरबार में आकर जो शांति मिलती है, वह अद्भुत है। नववर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करना गौरव की बात है।​उल्लेखनीय है कि विशाल मिश्रा बॉलीवुड के शीर्ष गायकों और संगीतकारों में शुमार हैं। उनके उज्जैन आगमन को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शाम को होने वाले कार्यक्रम में वे हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में विशेष प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी शिप्रा तट पर जुटेंगे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube