ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आर्य समाज ने मनाया 151 वा स्थापना दिवस

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 34 views
आर्य समाज ने मनाया 151 वा स्थापना दिवस

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-प्रातः काल 9:00 बजे आर्य समाज मंदिर में नव वर्ष के उपलक्ष में तथा आर्य समाज के 151वे स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस में यज्ञ किया गया यज्ञ में नव वर्ष तथा आर्य समाज स्थापना दिवस की आहुतियां के द्वारा यज्ञ संपन्न किया गया। यह पुरोहित जयदेव जोशी, यज्ञ मुख्य यजमान अमित तोषनीवाल एवं सपना भूमिका में थे।
यज्ञ के बाद नव वर्ष के उपलक्ष पर जय देव जोशी ने स्वरचित कविता का वाचन किया तथा आर्य समाज के वरिष्ठ सभासद्, पुर्व प्रधान हीरालाल ने अपने व्यक्त आर्य समाज की स्थापना तथा महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज का महत्व के बारे में प्रकाश डाला तथा इस अवसर पर आर्य समाज की आवश्यकता एवं भूमिका पर प्रकाश डाला व आर्य समाज द्वारा संचालित विद्यालय श्रीमद् महिला शिक्षण केंद्र छात्राओं ने नव वर्ष तथा आर्य समाज से संबंधित सामूहिक ज्ञान का किया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय में अध्यापिका गायत्री चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज के मंत्री सुनील कुमार बेली ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान गोपाल आर्य, कन्हैयालाल लाल आर्य, पूर्व मंत्री सत्यनारायण तोलंबिया, विद्यालय के मंत्री ओम चितलांगिया एवं ज्ञान प्रकाश चेचानी, प्रेम प्रकाश शारदा आदि महानुभाव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube