ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वरिष्ठ नागरिकों ने जवाई की वादियों में निहारा लेपर्ड का ठाठ, भक्ति और रोमांच का हुआ संगम

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 40 views
वरिष्ठ नागरिकों ने जवाई की वादियों में निहारा लेपर्ड का ठाठ, भक्ति और रोमांच का हुआ संगम

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर
60 बसंत वरिष्ठ नागरिक परिषद, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जवाई बांध एवं लेपर्ड सेंचुरी भ्रमण यात्रा उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा में परिषद के सदस्यों ने आध्यात्मिक दर्शन के साथ-साथ वन्यजीव रोमांच का भरपूर आनंद लिया।भक्ति और आध्यात्म की यात्रा की शुरुआत हिरण मगरी से हुई। पहले दिन यात्रियों ने बामनवाड़जी तीर्थ में शीश नवाकर आत्मिक शांति प्राप्त की। इसके पश्चात शंकेश्वर धाम, पोसालिया के दर्शन किए। महावीर अभिनव धाम, सुमेरपुर की कलात्मक गैलरी ने सभी वरिष्ठजनों को भाव-विभोर कर दिया।मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की यात्रा का मुख्य आकर्षण जवाई बांध की मनोहर वादियाँ रहीं। प्राकृतिक परिवेश के बीच जब सदस्यों ने लेपर्ड तेंदुए को अपने प्राकृतिक आवास में विचरण करते देखा, तो हर चेहरा रोमांच से चमक उठा। प्रकृति के इस अनूठे दर्शन ने सभी के मन को मोह लिया। दूसरे दिन सदस्यों ने फालना के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए, जिसकी भव्यता ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा के दौरान शिवगंज और फालना के बाजारों की चहल-पहल तथा हटूंडी राता महावीर जी की शांत शाम ने स्मृतियों में विशेष स्थान बना लिया। वापसी में जवाई और रणकपुर बांध की भव्यता व मनोरमता से सभी लाभान्वित हुए। चाय-नाश्ते, सामूहिक सहभोज के बीच वरिष्ठ नागरिकों ने अंताक्षरी, भजन, गीतों और चुटकुलों के माध्यम से पुरानी यादें साझा कीं।परिषद के पदाधिकारी कृष्णकांत शर्मा और अध्यक्ष महेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों के जीवन में उत्साह भरना तथा उन्हें प्रकृति और आध्यात्म से जोड़ना था। सभी सदस्यों ने इस सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और इसे "यादों की अनमोल पूँजी" बताया।
सादर प्रकाशनार्थ
महेंद्र कुमार मेहता,
अध्यक्ष,
60 बसंत वरिष्ठ नागरिक परिषद, उदयपुर

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube