ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर निंबाहेड़ा ब्लॉक में व्यापक आयोजन

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 64 views
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर निंबाहेड़ा ब्लॉक में व्यापक आयोजन

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

नीति आयोग के निर्देशानुसार आशान्वित ब्लॉक निंबाहेड़ा में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर व्यापक टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
नीति आयोग के एबीएफ राधाकिशन शर्मा ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक कुल 6 प्रमुख संकेतकों पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।
पशुपालन विभाग के ब्लॉक प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश मेहरा ने जानकारी दी कि विभाग की टीम द्वारा श्री जैन दिवाकर कमल गोशाला में गोवंशीय पशुओं का एफएमडी सहित अन्य टीकाकरण किया गया, जिससे पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक श्री अशोक नवलखा ने गतिविधियों की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा मीणा ने बताया कि ब्लॉक के सभी उप-स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में जिला अस्पताल निंबाहेड़ा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को निर्धारित टीके लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान निंबाहेड़ा पीएमओ डॉ. राघव सिंह, बीपीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube