ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान दिवसः उद्यमी संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 96 views
राजस्थान दिवसः उद्यमी संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के आतिथ्य में उद्यमी संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित DOIT के वीसी कक्ष में इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रदेश के सफल उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। इससे उपस्थित उद्यमियों को प्रेरणा मिली और उन्हें अपने व्यवसाय के विस्तार एवं नवाचार के लिए नई दिशा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने उद्योगों के विकास में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही लाभार्थी उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए।

जिले में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन , जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक राहुल देव सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहै।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube