ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हरियाणा में गौ कशी के मामले को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष, मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग।

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 449 views
हरियाणा में गौ कशी के मामले को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष, मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- हरियाणा- हरियाणा प्रदेश के करनाल जिले में कथित रूप से गौ कशी की घटनाओं को लेकर गौ रक्षक संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। विभिन्न गौ सेवा एवं गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्तर पर गौ पुत्र, गौ रक्षक एवं विभिन्न गौ रक्षा दलों के कार्यकर्ता लगातार इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित कार्यवाही नहीं हो रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस विषय में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की करनाल जिला अध्यक्ष गौ पुत्री जय श्री ने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को जानकारी दी। इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय ब्रज प्रांत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौधरी उर्फ कालू जाट सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सूचना देकर मामले में सक्रिय होने के निर्देश दिए गए।
गौ रक्षक संगठनों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी वाट्सएप द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube