ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नव संवत के स्वागत में निकली भव्य कलश यात्रा, पुजारी महासंघ ने दी मंगलकामनाएं।

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 69 views
नव संवत के स्वागत में निकली भव्य कलश यात्रा, पुजारी महासंघ ने दी मंगलकामनाएं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर 19 मार्च 2026 गुरुवार चैत्र मास शुक्ल पक्ष संवत 2083 की प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नव संवत के स्वागत में राजस्थान पुजारी महासंघ, अलवर द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
महासंघ के पंडित विवेकानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर में 251 मंगल कलशों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके पश्चात वन मंत्री संजय शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया गया।
कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया।
कार्यक्रम का समापन राजर्षि अभय समाज प्रांगण में हुआ, जहां राजस्थान पुजारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा एवं वृंदावन के संत कमल नयन जी महाराज,साथ ही ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पुजारियों का उत्साहवर्धन किया और नव संवत की शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन में राजेंद्र आचार्य, महेश चंद शर्मा,राजकुमार शर्मा, महेश मुद्गल,योगानंद शर्मा, सुरेश शर्मा,मोनू पंडित,योगेश शर्मा,कंचन शर्मा,चंद्रा देवी शर्मा, अनिता जोशी,अनिल शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा,श्याम सुंदर पाराशर,केदार शर्मा, नत्थूराम शास्त्री,देवराज शर्मा, रघुवीर शर्मा,रमाकांत शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube