ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति पर माचाड़ी में जश्न, ग्रामवासियों ने की आतिशबाजी व मिठाई वितरण।

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 194 views
केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति पर माचाड़ी में जश्न, ग्रामवासियों ने की आतिशबाजी व मिठाई वितरण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के समीप दलालपुरा माचाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस खुशी में माचाड़ी बस स्टैंड पर ग्रामवासियों द्वारा आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने केंद्रीय वन मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा एवं विधानसभा प्रत्याशी बन्ना राम मीणा का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री जी से समय मिलने के बाद उनका गांव में भव्य स्वागत भी किया जाएगा।साथ ही माचाड़ी कस्बे को राजगढ़ से जोड़ने व उप तहसील बनवाने की मांग रखी जाएगी। इस अवसर पर
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह,पूर्व जिला पार्षद नवल योगी,मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह,श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल,डालू राम सैनी,श्रिया यादव,डॉ. रामचरण,माचाड़ी मंडल भाजपा महामंत्री महेश इंदौरिया,बाबूलाल यादव,विजेंद्र नरूका,रतन शर्मा,मोहन यादव, देवकरण सैनी,नरेंद्र बैरवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube