ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दो दिग्गज संत मिलकर रचेंगे इतिहास, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने का संकल्प

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 34 views
दो दिग्गज संत मिलकर रचेंगे इतिहास, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने का संकल्प।दो दिग्गज संत मिलकर रचेंगे इतिहास, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने का संकल्प।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उत्तराखंड- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा देशभर में गौ माता की सेवा और संरक्षण को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 मार्च को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय गौ पुत्र महामंडलेश्वर धर्मदास जी महाराज का रुद्रपुर स्थित दूधिया बाबा सन्यास आश्रम में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संत समाज और गौ सेवकों ने देश में गौ माता की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंतन-मंथन किया। संतों ने कहा कि बढ़ती आधुनिकता और सामाजिक बदलाव के बीच गौ माता की उपेक्षा एक चिंता का विषय है। उन्होंने गौ संरक्षण को केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया।
संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज ने बताया कि निकट भविष्य में गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित कराने के उद्देश्य से देशभर में संतों, गौ रक्षकों, किन्नर समाज, मातृशक्ति और सामाजिक संगठनों की विराट बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि भारत के विभिन्न हिस्सों में चार प्रमुख बैठकों की योजना बनाई जा रही है, जिनकी तिथियों और स्थानों की जानकारी शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी।
गौ पुत्र धर्मदास महाराज के त्याग और तपस्या की भी संत समाज ने सराहना की। बताया गया कि वे गौ माता के सम्मान और संरक्षण के संकल्प के चलते साधारण जीवन व्यतीत करते हैं तथा विशेष अवसरों पर कठोर व्रत भी धारण करते हैं।
संतों ने आगामी हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर समाज से गौ सेवा और संरक्षण के लिए जागरूक होकर आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गौ सेवक, संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर गौ माता के सम्मान के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube