ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आज गुरुवार को शाहपुरा में निकलेगी विराट हिन्दू भव्य शोभायात्रा

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 13 views
आज गुरुवार को शाहपुरा में निकलेगी विराट हिन्दू भव्य शोभायात्रा

भीलवाड़ा (शाहपुरा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-19 मार्च को नव वर्ष प्रतिपदा पर निकलेगी विराट हिंदू भव्य शोभायात्रा जिसमें 11000 कलश के साथ 300 तलवारो की शस्त्र वाहिनी तथा 108 आकर्षक झांकियां का होगा आयोजन शोभायात्रा मे 160 गांवो से पहुंचेंगे भगवाधारी
विराट हिंदू शोभा यात्रा एवं धर्म सभा में हजारों की संख्या में नव वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के ग्रामीण तहसील संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि बाहर से आने वाले जो भी श्रद्धालु अपने साथ तलवार लेकर आएंगे उन्हें शास्त्र वहिनी में शामिल किया जाएगा तथा मातृशक्ति द्वारा प्रातः 9:00 बजे कलश यात्रा नव वर्ष के उपलक्ष को लेकर शाहपुरा क्षेत्र मे दुकाने, बाजार तथा डिवाइडर पर भगवा पताका लगाकर भगवाकरण किया जा रहा है। शस्त्र प्रमुख विभाग संयोजक धनराज वैष्णव, राजेश सिंह राणावत, विष्णु वैष्णव के तत्वाधान में शस्त्र वाहिनी होगी। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण तहसील संयोजक धाकड़ ने बताया कि भगवा पताके के साथ-साथ़ त्रिशूल व तलवारे सहित गांव से ढोल नगाड़ों के साथ प्रभात फेरिया को लेकर गाते बजाते भगवा लहराते गांवो से शाहपुरा पहुंचेंगे। पिछले 15 दिन से व्यापक प्रचार के साथ गांव गांव ढाणी ढाणी में मंदिरों में बैठके , नुक्कड़ सभाए लेकर माता बहनों, बुजुर्गों तथा युवाओं को निमंत्रण देने के साथ-साथ 160 गांव में पोस्टर विमोचन भी किया गया । यह कलश यात्रा 19 मार्च को प्रातः 9 बजे सीनियर हायर सेकंडरी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, कालिंजरी गेट, उदयभान गेट, बालाजी की छतरी, त्रिमूर्ति चौराहे होते हुए दुबारा सीनियर सेकेंडरी पहुंचेगी जहां अंतरराष्ट्रीय कथावाचक साध्वी सरस्वती दीदी का उद्बोधन होगा। वहीं रात्रि 7:30 बजे विश्व विख्यात गायिका स्वाती मिश्रा का एक शाम प्रभु श्री राम के नाम भजन गायन होगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube